सनातन धर्म (Sanatan Dharma) :

ॐ सनातन परम्परा का सबसे पवित्र शब्द है सनातन धर्म: (वैदिक धर्म) जो वैदिक धर्म के वैकल्पिक नाम से जाना जाता है।

सनातन’ का अर्थ है – शाश्वत या ‘हमेशा से है ’, अर्थात् जिसका न आदि है न अन्त। सनातन धर्म मूलत: भारतीय धर्म है। विभिन्न कारणों से बहुत ज्यादा धर्मान्तरण के बाद भी विश्व की बहुसंख्यक आबादी इसी धर्म में आस्था रखती है। सिन्धु नदी के पार के वासियो को ईरानवासी हिन्दू कहते, जो ‘स’ का उच्चारण ‘ह’ करते थे। उनकी देखा-देखी अरब हमलावर भी तत्कालीन भारतवासियों को हिन्दू और उनके धर्म को हिन्दू धर्म कहने लगे। भारत के अपने साहित्य में हिन्दू शब्द कोई 1००० वर्ष पूर्व ही मिलता है, उसके पहले नहीं। हिन्दुत्व सनातन धर्म के रूप में सभी धर्मों का मूलाधार है क्योंकि सभी धर्म-सिद्धान्तों के सार्वभौम आध्यात्मिक सत्य के विभिन्न पहलुओं का इसमें पहले से ही समावेश कर लिया गया था।

हमारा धर्म सनातन है और हम गर्व से सनातनी हैं | हमारा धर्म हमेशा से रहा है और हमेशा रहेगा |

26 सितंबर 2022 को शारदीय नवरात्रि 2022 के पहले सोमवार को सत्य सनातन धर्म वेबसाइट का शुभारंभ हुआ।
सत्य सनातन धर्म वेबसाइट का उद्देश्य मंदिरों और भक्ति साहित्य को सबके साथ जोड़े रखना है ।
मुख्य रूप से ऐसे मंदिरों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, जिनकी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है।

नोट: अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी है सनातन धर्म की जो सबको जानना आवश्यक तो हमारे साथ साँझा कर सकते हैं विवरण के साथ |

अन्य सम्बंधित पृष्ठ (Page )

Translate »