बलराम जयन्ती (Balarama Jayanti) ddsfs

बलराम जयन्ती (5 Sep 2023)

हिंदू पंचांग में हल षष्ठी एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह प्रभु श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम को समर्पित है। भगवान बलराम माता देवकी और वासुदेव जी के सातवीं संतान थे। हल षष्ठी का त्यौहार भगवान बलराम के जन्म दिवस के दिन मनाया जाता है।

श्रवण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के छह दिनों के उपरांत बलराम जयंती मनाई जाती है। इसे राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है, इसे गुजरात में चंद्र षष्ठी के रूप में जानते हैं, और ब्रज क्षेत्र (मथुरा) में बलदेव छठ को रंधन छठ के रूप में जाना जाता है। भगवान बलराम को शेषनाग के अवतार के रूप में पूजा जाता है, जो क्षीर सागर में भगवान विष्णु के हमेशा साथ रहने वाले शैया के रूप में जाने जाते हैं।

अन्य नाम: हल षष्ठी, बलदेव छठ, रंधन छठ, हलछठ, हरछठ व्रत, चंदन छठ, तिनछठी, तिन्नी छठ, ललही छठ
तिथि: भाद्रपद कृष्ण षष्ठी
उत्सव/ पर्व: भगवान बलराम की जयंती

अन्य सम्बंधित पृष्ठ (Page )

Spread the love

Leave a Comment

Translate »