https://rootlocalhost.net/ Andalasian International Journal of Agriculture and Natural Sciences (AIJANS) Jaringan Dokumentasi dan Informasi Hukum Kabupaten fakfak Papua Barat toto 4d slottoto slot thailand iboplay https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/analisis-ritme-permainan-dan-pola-blackjack-iboplay.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/pola-rtp-mulai-sinkron-sejalan-ritme-sweet-bonanza.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/analisis-pola-rtp-wild-bandito-dari-sudut-pandang-roullete.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/strategi-blackjack-kasino-dan-pola-rtp-habanero.html https://sim-epk.poltekkesjogja.ac.id/manual/visualisasi-pola-rtp-wild-bandito.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/penyelarasan-momentum-kemenangan-bounty-hunters-jili.html https://e-journal.sttintheos.ac.id/styles/dc/data-statistik-baccarat-semakin-akurat.html https://e-journal.sttintheos.ac.id/styles/dc/cara-membaca-pola-berdasarkan-observasi-data-nyata.html https://e-journal.sttintheos.ac.id/styles/dc/teknik-membaca--pola-mahjong-ways-lewat-statistik-rtp.html https://e-journal.sttintheos.ac.id/styles/dc/pola-wild-bandito-dan-sinkronisasi-ritme-baccarat.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/statistik-studi-pola-pgsoft-dan-alur-baccarat.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/cara-mengamati-ritme-pola-mahjong-ways-sebelum-big-win.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/pola-sweet-bonanza-dan-baccarat-saat-rtp-masuk-zona-panas.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/analisis-data-pola-princess-starlight-bikin-kaget.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/teknik-membaca-pola-pragmatic-play-tanpa-spekulasi.html https://bkpsdm.konaweutarakab.go.id/dc/cara-membaca-momentum-jili-ala-analisis-data.html https://iainptk.ac.id/wp-content/plugins/dc/inovasi-rtp-dan-pola-ritme-mahjong-ways.html https://iainptk.ac.id/wp-content/plugins/dc/inovasi-rtp-dan-pola-ritme-mahjong-ways.html https://iainptk.ac.id/wp-content/plugins/dc/teknik-adaptif-sweet-bonanza-saat-rtp-mulai-naik.html https://iainptk.ac.id/wp-content/plugins/dc/teknik-menang-berdasarkan-ritme-meja-dan-perubahan-pola-rtp.html https://ppid.iainptk.ac.id/wp-content/dc/analisis-pola-mahjong-ways-berbasis-data-rtp-dan-momentum-spin.html https://iainptk.ac.id/wp-content/plugins/dc/strategi-baru-wild-bandito-yang-lagi-viral.html https://iainptk.ac.id/wp-content/plugins/dc/pemain-berpengalaman-selalu-menunggu-ritme-ini-di-pgsoft.html https://ppid.iainptk.ac.id/wp-content/dc/pola-sinkronkan-sugar-rush-dan-meja-baccarat.html https://journalstudents.iainptk.ac.id/pages/news/penjelasan-pola-ritme-saat-rtp-stabil.html सोमवती अमावस्या व्रतकथा के अनुसार एक गरीब ब्राह्मण परिवार था

सोमवती अमावस्या व्रत कथा

सोमवती अमावस्या व्रत कथा

सोमवती अमावस्या व्रत कथा के अनुसार, एक गरीब ब्राह्मण परिवार था, उस परिवार में पति-पत्नी एवं उसकी एक पुत्री भी थी। उनकी पुत्री समय के गुजरने के साथ-साथ धीरे-धीरे बड़ी होने लगी। उस पुत्री में बढ़ती उम्र के साथ सभी स्त्रियोचित सगुणों का विकास हो रहा था। वह कन्या सुंदर, संस्कारवान एवं गुणवान थी, परंतु गरीब होने के कारण उसका विवाह नहीं हो पा रहा था।

एक दिन उस ब्राह्मण के घर एक साधु महाराज पधारें। साधु उस कन्या के सेवाभाव से अत्यधिक प्रसन्न हुए।कन्या को लंबी आयु का आशीर्वाद देते हुए साधु ने कहा कि इस कन्या के हाथ में विवाह योग्य रेखा नहीं है।

तब ब्राह्मण दम्पति ने साधु से इसका उपाय पूछा, कन्या ऐसा क्या करें कि उसके हाथ में विवाह योग बनजाए।साधु महाराज ने कुछ देर विचार करने के पश्चातअपनी अंतर्दृष्टि में ध्यान करके बताया कि कुछ ही दूरी पर एक गांव में सोना नाम की एक धोबिन महिला अपने बेटे और बहू के साथ रहती है, जो बहुत ही आचार-विचार एवं संस्कार संपन्न तथा पति परायण है।

यदि यह सुकन्या उस धोबिन की सेवा करे और वह महिला इसकी शादी में अपने मांग का सिंदूर लगा दे, तथा उसके बाद इस कन्या का विवाह हो जाए, तो इस कन्या का वैधव्य योग मिट सकता है। साधु ने यह भी बताया कि वह महिला कहीं बाहर आती-जाती नहीं है।

यह बात सुनकर ब्राह्मणी ने अपनी बेटी से धोबिन की सेवा करने का प्रस्ताव रखा। अगले दिन से ही कन्या प्रात: काल ही उठ कर सोना धोबिन के घर जाकर, साफ-सफाई एवं अन्य सारे कार्य करके अपने घर वापस आने लगी।

एक दिन सोना धोबिन अपनी बहू से पूछती है कि, तुम तो सुबह ही उठकर सारे काम कर लेती हो और पता भी नहीं चलता।
बहू ने कहा: माँ जी, मैंने तो सोचा कि आप ही सुबह उठकर सारे काम खुद ही खत्म कर लेती हैं। मैं तो देर से उठती हूँ। यह सब जानकार दोनों सास-बहू घर की निगरानी करने लगी कि कौन है जो सुबह ही घर का सारा काम करके चला जाता है।

कई दिनों के बाद धोबिन ने देखा कि एक कन्या मुंह ढके अंधेरे में घर में आती है और सारे काम करने के बाद चली जाती है। जब वह जाने लगी तो सोना धोबिन उसके पैरों पर गिर पड़ी, पूछने लगी कि आप कौन है और इस तरह छुपकर मेरे घर की चाकरी क्यों करती हैं?

तब कन्या ने साधु द्बारा कही गई सारी बात बताई। सोना धोबिन पति परायण थी, अतः उसमें तेज था। वह तैयार हो गई, सोना धोबिन के पति थोड़ा अस्वस्थ थे। उसने अपनी बहू से अपने लौट आने तक घर पर ही रहने को कहा।

सोना धोबिन ने जैसे ही अपने मांग का सिन्दूर उस कन्या की मांग में लगाया, सोना धोबिन का पति मर गया। उसे इस बात का पता चल गया। वह घर से निराजल ही चली थी, यह सोचकर कि रास्ते में कहीं पीपल का पेड़ मिलेगा तो उसे भंवरी देकर और उसकी परिक्रमा करके ही जल ग्रहण करेगी।

उस दिन सोमवती अमावस्या थी। ब्राह्मण के घर मिले पूए-पकवान की जगह उसने ईंट के टुकड़ों से 108 बार भंवरी देकर 108 बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा की और उसके बाद जल ग्रहण किया। ऐसा करते ही उसके पति के मृत शरीर में वापस जान आ गई। धोबिन का पति फिर से जीवित हो उठा।

अन्य पौराणिक कथाओं के अनुसार

प्राचीन काल में एक प्रतापी राजा थे। उनका एक बेटा और एक बहू थे। एक दिन बहू ने चोरी से मिठाई खा ली और नाम चूहे का लगा दिया। जिसकी वजह से चूहे को बहुत गुस्सा आ गया। उसने मन ही मन निश्चय किया कि चोर को राजा के सामने लेकर आऊंगा। एक दिन राजा के यहां कुछ मेहमान आए हुए थे। सभी मेहमान राजा के कमरे में सोये हुए थे। बदले की आग में जल रहे चूहे ने रानी की साड़ी ले जाकर उस कमरे में रख दी। जब सुबह मेहमानों की आंखें खुली और उन्होंने रानी का कपड़ा देखा तो हैरान रह गए। जब राजा को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी बहू को महल से निकाल दिया। रानी रोज शाम में दिया जलाती और ज्वार उगाने का काम करती थी।

रानी रोज पूजा करती, गुड़धानी का प्रसाद बांटती थी। एक दिन राजा उस रास्ते से निकल रहे थे तो उनकी नजर उन दीयों पर पड़ी। राजमहल लौटकर राजा ने सैनिकों को जंगल भेजा और कहा कि देखकर आओ वहां क्या चमत्कारी चीज थी- सैनिक जंगल में उस पीपल के पेड़ के नीचे गए। उन्होंने वहां देखा कि दीये आपस में बात कर रहे थे। सभी अपनी-अपनी कहानी बता रहे थे। तभी एक शांत से दीये से सभी ने सवाल किया कि तुम भी अपनी कहानी बताओ। दीये ने बताया वह रानी का दीया है। उसने आगे बताया कि रानी के मिठाई चोरी करने की वजह से चूहे ने रानी की साड़ी मेहमानों के कमरें में रख दी और बेकसूर रानी को सजा मिल गई। यह सारी बातचीत सैनिकों ने महल में आकर राजा को बताई जिसके बाद राजा ने रानी को माफ कर दिया और महल वापस बुला लिया।

अन्य सम्बंधित पृष्ठ (Page )